LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

 

राजेन्द्र पाल गौतम के संगठनात्मक अनुभव संघर्षशील व्यक्तित्व का कांग्रेस को मिलेगा लाभ – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, बैठक कर दी बधाई

सलेमपुर, देवरिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनके मनोनयन का स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम लंबे समय से सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और संघर्षशील व्यक्तित्व का लाभ उत्तर प्रदेश कांग्रेस को निश्चित रूप से मिलेगा। कांग्रेस दलित विभाग के प्रदेश सचिव व नेता विधानसभा दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
वर्तमान समय में प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाकर जनता के बीच अपनी भूमिका और प्रभाव को और सशक्त करेगी। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा।ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। बैठक को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र, रामविलास तिवारी,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अभिनीत उपाध्याय,जयप्रकाश मिश्र शिवशंकर गौतम,रमेश मिश्र, डॉ याहिया अंजुम, आलोक कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!