उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

योजनाओं की गति तेज करें और फैमिली आईडी मिशन मोड में बनाए -मुख्य विकास अधिकारी

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज,मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने सभी विभागों को योजनाबद्ध ढंग से कार्य करते हुए

निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को मिशन मोड में संचालित करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनवाना सुनिश्चित करें। पर्यटन परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध आवश्यक पत्राचार करने और

लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी चार दिनों तक विभागीय पोर्टलों की लगातार निगरानी कर योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने तथा बी और सी ग्रेड वाली योजनाओं को बेहतर श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।सीएम युवा योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण नहीं होने पर सीडीओ ने असंतोष व्यक्त करते हुए रोजगारपरक ऋण योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!