LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

72 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एक पिकप वाहन सहित बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

लार कस्बा चौकी के स्टॉफ को मिली सफलता

 

योगेश कुमार /स्वाभिमान जागरण देवरिया

पुलिस अधीक्षक देवरिया  अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)  सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सलेमपुर  गौरव सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस द्वारा दिनांक 03/04.07.2026 की रात्रि में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुतावर मोड़ के पास से एक पिकप वाहन संख्या UP52T4833 में बिकानो के डब्बों के नीचे छिपाकर रखी गयी 72 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (करीब 722 लीटर) जो बिहार ले जायी जा रही थी को बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों क्रमशः गोविन्द साहनी पुत्र केशव साहनी निवासी डोलछपरा थाना सलेमपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 22 वर्ष व बिट्टू यादव पुत्र तिलक यादव निवासी मझौली थाना सलेमपुर जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 197/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!