उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पौधरोपण व पर्यावरण मानव समाज के लिए आवश्यक –गौरव राय कन्नौजिया थाना अध्यक्ष पुरन्दरपुर।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

वन महोत्सव के तहत पुरन्दरपुर क्षेत्र में आयोजित पौधरोपण अभियान में थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया ने गुरूवार को पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण और मानव समाज दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन, स्वच्छ वातावरण, वर्षा और जल संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

एसओ ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते वन क्षेत्र को देखते हुए पौधरोपण जन आंदोलन का रूप लेना चाहिए। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का दायित्व निभाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण को अपनी परंपरा बनाएं।कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी ने हरित वातावरण के निर्माण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया।इस दौरान पुलिसकर्मीआदित्य,सुनेन्द्र यादव,सतीश,अरविद मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!