एक वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज
थानाध्यक्ष पुरन्दर पुर गौरव राय कन्नौजिया की अगुवाई में पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने जिसमें शामिल सब इंस्पेक्टर अनुराग प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल आदित्य यादव व कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार के द्वारा मु0अ0सं0 154/026धारा 303(2),317(2) बीएन एस थाना पुरन्दरपुर,मु०अ०सं०195/019 धारा 41/411 जी आर पी गोरखपुर,मु०अ०सं०206/025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट जीआरपी गोरखपुर,मु०अ०सं०126/025 धारा 305(सी) जीआरपी गोरखपुर,130/025 धारा 305(सी) थाना जीआरपी गोरखपुर,193/025 धारा 317/(2) थाना जीआरपी गोरखपुर से सम्बंधित वांछित प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र भोला बसफोर उम्र करीब 21 वर्ष साकिन सबरेजी थाना खामपार जिला देवरिया हाल पता बिछिया हनुमान मंदिर थाना शाहपुर को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को सेमरहनी जंगल के पास से 10 जुलाई को समय करीब 11:55 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने कहा एक वांछित आरोपी को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया आवश्यक कार्यवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।

