बरठा-मईल मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, वृद्धा घायल

स्वाभिमान जागरण, मईल देवरिया
देवरिया। देवरिया-भागलपुर क्षेत्र के बरठा-मईल मार्ग पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार सलेमपुर क्षेत्र के बेलपार निवासी राजन (32) पुत्र शिरीष और बादामी देवी पत्नी नगीना बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अली परसिया गांव के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राजन की मौत हो गई। वहीं बादामी देवी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



