उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसडीएम शैलेन्द्र गौतम का आखिरकार सीतापुर हुआ तबादला।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए फरेंदा तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शैलेन्द्र गौतम का तबादला सीतापुर जनपद कर दिया है। शैलेन्द्र गौतम जब से फरेन्दा तहसील के एसडीएम बनाये गए तब आज तक इनको ले कर तहसील के अधिवक्ता लगातार विरोध कर रहे थे। फिर शासन के नवीन आदेश के अनुसार अब वह सीतापुर में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थान पर जल्द ही नए अधिकारी की तैनाती की जाएगी। शैलेन्द्र गौतम लंबे समय से महराजगंज में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। उन्होंने निचलौल तहसील में एसडीएम, भूमि अध्याप्ति अधिकारी तथा अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (एडीएम) जैसी जिम्मेदारियां भी निभाई थी। राजस्व, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही । हाल के दिनों में फरेंदा तहसील के अधिवक्ताओं ने उनकी कार्यशैली को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना था। हालांकि कि यह कहा जा रहा है कि अधिवक्ताओं का परिश्रम रंग लाया और आखिरकार एस डी एम शैलेन्द्र गौतम का ट्रांसफर हो गया। इस ट्रांसफर पर अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। यद्यपि शासन ने तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना है। आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों के कार्यभार में भी परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!