रात की भारी बारिश में गिरा सैकड़ों साल पुराना नीम का पेड़।
स्टेशन रोड जाम होने पर रेलवे ने हटवाया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार देर रात को नगर पंचायत क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर एक सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल नीम का पेड़ धराशाई हो गया। पेड़ के मुख्य मार्ग पर गिरते ही आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
बताते चले कि यह नीम का पेड़ बृजमनगंज कस्बे में रेलवे स्टेशन मार्ग पर मधु श्याम जायसवाल के मकान के सामने रेलवे की भूमि पर था उन्होंने बताया कि यह नीम का पेड़ हमारे बाबा जी ने अपने हाथों से लगाया था देर रात में तेज आंधी और भारी बारिश से जमीन नरम हो जाने से पुराना विशाल नीम का पेड़ जड़ से उखड़ कर नीचे गिर गया
गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की जानकारी मिलते ही नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य का जायजा लिया और रेलवे प्रशासन से गिरे हुए पेड़ को हटाने की बात की l रेल प्रशासन ने ठीकेदार के माध्यम से जेसीबी, कटर और अन्य उपकरणों की मदद से पेड़ की मोटी डालियों को काटकर सड़क से हटवाया l
स्थानीय लोगों के अनुसार यह नीम का पेड़ क्षेत्र की पहचान था। गर्मी के दिनों में यह राहगीरों और दुकानदारों के लिए छाया का प्रमुख सहारा हुआ करता था। पेड़ गिरने की खबर से पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा प्रकृति की इस आपदा से किसी के हताहत न होने पर राहत है। बारिश के कारण नगर के अन्य स्थानों पर भी पुराने पेड़ कमजोर हो गए हैं। नगर पंचायत द्वारा ऐसे सभी पेड़ों की पहचान कर उनको सुरक्षित तरीके से हटवाया जाएगा। साथ ही नागरिकों से अपील है कि तेज बारिश में पुराने पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सावधानी बरतें।



