उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को किया किट वितरित ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज

आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने आगामी बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेनकोट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें स्वच्छता बनाए रखने और सही तरीके से सफाई करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।कार्यक्रम में बीसीपीएम बबिता शर्मा, नर्सिंग अधिक्षक राजीव त्रिपाठी मौजूद रहे। इसके अलावा सभासद मनोज जायसवाल, ऋषि चौरसिया, अजय जायसवाल, सावर यादव और जितेंद्र मौर्या भी उपस्थित थे। नगर पंचायत के लिपिक वेद प्रकाश गुप्ता और उप लिपिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!