उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विषैले सर्प को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

निचलौल क्षेत्र में दो अलग अलग गांवों में कोबरा सांप निकलने पर रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया।

निचलौल रेंज के हरदी गांव में गोपाल के घर में विशाल कोबरा सांप देखा गया। सांप देखने के बाद घर के लोग डर गए। इसकी सूचना पर रामबचन साहनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू कर निचलौल रेंज के जंगल में प्राकृतिक प्रवास स्थल पर छोड़ दिया। रामबचन ने बताया कि कोबरा ढाई फिट लंबाई का रहा। इसी दिन मधवलिया रेंज ग्राम सुकरहर के पास महटोली में एक व्यक्ति के घर में बिस्तर पर कोबरा सांप बैठा था। इसे देखने के बाद घर के लोग डर गए। इसकी सूचना पर रामबचन साहनी के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने सांप को रेस्क्यू कर लिया। टीम ने सांप को मधवलिया रेंज के जंगल में प्राकृतिक प्रवास स्थल पर सुरक्षित ढंग से छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!