उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ट्रैक्टर ट्रॉली की ठोकर से महिला की मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज
निचलौल कस्बे के चिउटहा रोड पर विष्णु मंदिर के पास रविवार शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल एक महिला की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है। निचलौल कस्बे के महाशय मोहल्ला निवासिनी प्रेमलता श्रीवास्तव (55) पत्नी लल्लन लाल श्रीवास्तव विष्णु मंदिर के पास पैदल किसी से मिलने गई थी। इस बीच एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने ठोकर मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। मृतका के शव को चीरघर में रखवाकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!