उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

छात्र-छात्राओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक।

पुलिस ने बताए सुरक्षा टिप्स, हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

श्यामदेउरवा पुलिस ने सोमवार को महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया स्थित जीएस पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कॉन्स्टेबल सोनी वर्मा ने छात्राओं को बताया कि घरेलू हिंसा से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि अप्रिय घटना होने पर उसे छिपाएं नहीं। ऐसी स्थिति में अपने शुभचिंतकों को जरूर बताएं। महिला कांस्टेबल स्नेहा सिंह ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090 और 112 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई बात परिवार में नहीं कह पाती हैं तो इन नंबरों पर या महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या साझा कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई छेड़ता है या पीछा करता है तो बेझिझक होकर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिला उपनिरीक्षक साक्षी सिंह ने छात्राओं को सलाह दी कि वे बेफिक्र होकर कहीं भी आएं जाएं। उन्होंने कहा कि बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान के माध्यम से महिलाओं के अंदर का भय समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक स्वामीनाथ प्रजापति, प्रधानाचार्य अखिलेश प्रजापति और शिक्षकगण राममिलन, सुरेंद्रनाथ, अनिल, अनूप, संदीप, अनुज, रीता मिश्रा, सिंधु, संध्या, नीरज, निशा, आयुषी, प्रीति समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!