उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज का शिवाला पोखरा संवरेगा, नगर प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र के वार्ड नं 12 स्थित शिवाला पोखरे प्राचीन शिव मंदिर और पोखरी के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू करने से पहले सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेखपाल अम्बरीश कुमार व रमेश चौधरी के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन कराया।

स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र शिवाला पोखरे का शिव मंदिर दशकों पुराना है। किसी साहब के पोखरे के नाम से भी जाना जाता है अंग्रेजों द्वारा निर्माण किया गया था मंदिर के साथ बनी पोखरी भी क्षेत्रवासियों के लिए धार्मिक और सामाजिक महत्व रखती है। क्षेत्रवासियों की मांग पर नगर पंचायत प्रशासन ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए जीर्णोद्धार का निर्णय लिया।

सीमांकन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा और नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लेखपाल से मंदिर परिसर और पोखरी की पैमाइश कराकर नक्शे पर चिन्हित कराया। अधिकारियों ने आसपास की जमीन, रास्ते और जल निकासी का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, शिवाला पोखरा आस्था का केंद्र है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर का सौंदर्यीकरण और पोखरी का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। मंदिर परिसर में शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम हेतु धर्मशाला का निर्माण भी कराया जाएगा यात्रियों को ठहरने की सुविधा उचित जल का प्रबंध लाइटिंग, टीन सेड का निर्माण, सीसी रोड आज व्यवस्था की जाएगी

इस दौरान विद्युत जेई सुशील कुमार त्रिपाठी,सभासद धर्मेंद्र चौरसिया झीनक विश्वकर्मा, कर्मचारी दीपक विश्वकर्मा, सागर कन्नौजिया,अनिल मणि, मनीष शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!