उत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़
बुआ के घर आई 6 वर्षीय बालिका लापता, पुलिस ने दर्ज की सूचना, तलाश जारी
शाम को सकुशल हुई बरामद, लोगों ने कहा धन्यवाद मईल पुलिस..

-
बुआ के घर आई 6 वर्षीय बालिका लापता, पुलिस ने दर्ज की सूचना, तलाश जारी

मईल (देवरिया)। मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव से मंगलवार सुबह एक 6 वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार चाँदनी (6 वर्ष) पुत्री महंथ, निवासी चिताखाल, थाना गुठनी अपनी बुआ मुन्नी देवी पत्नी रुदल साहनी, निवासी तेलिया कला गांव में आई थी। मंगलवार सुबह वह घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में मईल थाना एसएसआई महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सूचना दें-
- यदि किसी को बालिका के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह मईल पुलिस के सीयूजी नंबर 9454403229 या एसएसआई महेंद्र कुमार यादव के मोबाइल नंबर +918467851975 पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। खबर लिखे जाने तक लड़की अभी बरामद नहीं हुई थी। बरामदगी का प्रयास जारी है।



