बाइक से बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच देशी शराब बरामद, खामपार पुलिस ने 2 तस्कर दबोचे

बाइक से बिहार ले जाई जा रही 76 पाउच देशी शराब बरामद, खामपार पुलिस ने 2 तस्कर दबोचे
स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवरिया।अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में थाना खामपार पुलिस ने रविवार रात बरैठा माड़ीपुर मोड़ के पास से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 15 लीटर 200 मिली अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में उ0नि0 विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुपर स्पेलेण्डर बाइक संख्या UP52AZ4175 की तलाशी ली। बाइक सवारों के पास रखे झोले से 200 एमएल के 76 पाउच “बंटी बबली” देशी शराब मिली।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धर्मेंद्र शाह पुत्र रामाक्या, निवासी समरौना थाना भोरे, गोपालगंज बिहार व गृजेश मांझी पुत्र राजकिशोर मांझी, निवासी लामिचौर थाना भोरे, गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। दोनों शराब को बिहार ले जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना खामपार में मु0अ0सं0-168/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।



