LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

कपारवार चौराहे से चोरी हुई स्प्लेंडर, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

कपारवार चौराहे से चोरी हुई स्प्लेंडर, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

स्वाभिमान जागरण देवरिया

बरहज (देवरिया)।थाना बरहज क्षेत्र के कपारवार चौराहे से 16 जुलाई 2026 को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित अनुभव मिश्रा निवासी बरहज ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 5:45 बजे कपारवार चौराहे पर खड़ी उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, रजि. नं. UP16 FJ 5572, रंग काला को कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गया। पीड़ित ने इस सम्बन्ध में थाना बरहज में अपनी शिकायत दर्ज कराया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध युवक गायब की गई बाइक चलाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। युवक ने सफेद शर्ट और गहरे रंग की पैंट पहन रखी है और वह कपारवार चौराहे से मदनपुर की दिशा में जाता हुआ दिख रहा है। फुटेज में उसका चेहरा भी साफ नजर आ रहा है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चोरी की बाइक बरामदगी के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस की अपील: यदि सीसीटीवी में दिख रहे युवक को कोई पहचानता है या उसके संबंध में जानकारी रखता है तो तत्काल थाना बरहज से संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!