LIVE TVन्यू दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

CJP का बड़ा दावा- अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया; सांसदों से एक अपील

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद चलो मार्च के बीत प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने सीजेपी के संस्थापर अभिजीत दीपके को भी हिरासत में ले लिया है। उन्होंने सभी सासंदों से तुरंत सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन में शामिल बोने की अपील की है।

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों ! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है। इससे पहले संसद की ओर बढ़ रहे कई प्रदर्शनकारियों को भी दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है। उधर संसद भवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

कॉकरोच पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर करते हुए कहा, दो घंटे से ज्यादा इंतजार करने के बाद, आशुतोष रांका और मैंने जे.पी. नड्डा जी से उनके घर पर 10 मिनट के लिए मुलाकात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र उन्हें सौंपा है और उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे इस बीच आंतरिक स्तर पर बातचीत करेंगे। हम अभी उसी प्रक्रिया में हैं। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने सीजेपी से बातचीत शुरू करने की बात कही थी।

दास ने इससे पहले एक्स पर बताया कि वह और रांका नड्डा से मुलाकात के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आज सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। दास ने लिखा, हम जे. पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। हमारी मांगें स्पष्ट हैं। बड़ी संख्या में युवा आंदोलन से जुड़े हैं और हमें विश्वास है कि हमारी जीत होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!