ग्राम पंचायत विकास योजना का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

देवरिया। विकास खण्ड भटनी के ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भटनी , भाटपाररानी एवं बनकटा विकासखंड के ग्राम पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने की बारीकियों से अवगत कराया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह यादव दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “ग्राम पंचायत की कार्ययोजना केवल एक औपचारिकता नहीं है। यह गाँव के चहुंमुखी विकास की दिशा तय करने वाला सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए इसे पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ तैयार किया जायेगा।
प्रशिक्षक कमलेश गिरी ने
डिजिटल माध्यम से कार्यों की मॉनिटरिंग, जन जागरूकता अभियान चलाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारियां साझा कीं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक सुरेश कुमार ने योजना निर्माण के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास योजना तैयार करते समय शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कम्प्यूटर आपरेटर अजय दूबे ने प्रशिक्षणार्थियों को पोर्टल पर टेक्निकल रूप से कार्ययोजना फीड करने की पूरी प्रक्रिया को लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन के जरिए समझाया, ताकि भविष्य में फीडिंग के दौरान कोई त्रुटि न हो।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से निर्भय नारायण सिंह,रेहाना खातून,विजय यादव,सतीश शाही,त्रयमबक मणि, अरुण श्रीवास्तव,सुनील मिश्र, अजय मिश्र, जितेंद्र यादव, अविनाश पासवान, दीनदयाल चौहान, संकटा प्रसाद शास्त्री, शैलेश गिरी आदि मौजूद रहे।



