LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भैंस-चोरी का खुलासा: बरियारपुर पुलिस ने 2 शातिर गिरफ्तार किए, टाटा मैजिक व भैंस का बच्चा बरामद

भैंस-चोरी का खुलासा: बरियारपुर पुलिस ने 2 शातिर गिरफ्तार किए, टाटा मैजिक व भैंस का बच्चा बरामद

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया।पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना बरियारपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन व एक भैंस का बच्चा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में उ0नि0 दीपमंजरी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार 21 जुलाई 2026 को बाराडीह पुलिया के पास चेकिंग की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने *समीर पुत्र गुल मोहम्मद*, निवासी बाराडीह थाना बरियारपुर, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पोखरभिण्डा रोड के पास से घटना में प्रयुक्त *टाटा मैजिक पीकप UP52 AT3436* बरामद की गई। साथ ही दूसरे अभियुक्त *रामध्यान चौहान पुत्र उमेश चौहान*, निवासी सेरवा बभनौली डुमरिया टोला थाना खुखुन्दू, उम्र 27 वर्ष को भी पकड़ा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम राउतपार प्राइमरी स्कूल के पास से *एक भैंस का बच्चा “पाणी”* भी बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर गांवों में रेकी करते थे और घरों के बाहर बंधे पशुओं को चोरी कर बेच देते थे। यह चोरी उन्होंने अपने दो अन्य साथियों फिरोज निवासी बाराडीह व टेगर निवासी सलेमपुर के साथ मिलकर की थी। चोरी की गई एक भैंस व एक बच्चे को पहले ही बेच दिया गया था। एक बच्चा छोटा होने के कारण नहीं बिक सका था जिसे अपने पास रख लिया था।
उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी 2026 की रात ग्राम जेठहसी निवासी गया कुशवाहा के घर से एक भैंस व 2 भैंस के बच्चे चोरी हुए थे। इस संबंध में थाना बरियारपुर में मु0अ0सं0-016/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने इस मामले का सफल अनावरण किया है।

आपराधिक इतिहास:
समीर पर देवरिया व गोरखपुर में चोरी, गौ हत्या व गैंगस्टर सहित 5 मुकदमे दर्ज हैं। रामध्यान पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा सहित 3 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से: उ0नि0 दीपमंजरी पाण्डेय, का0 सुशील दीक्षित, का0 रविकान्त राजभर, का0 प्रिंस उपाध्याय शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!