LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

कोतवाली पुलिस ने 2 अवैध देशी तमंचे बरामद किए, 24 घंटे में दोहरा मुकदमा झेल रहा आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 2 अवैध देशी तमंचे बरामद किए, 24 घंटे में दोहरा मुकदमा झेल रहा आरोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले से एक संगीन मामले में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में 23 जुलाई 2026 की रात सोनूघाट-महुआनी-अहिल्यापुर लिंक रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुनील यादव पुत्र अमरजीत यादव, निवासी ग्राम बरवा गोरस्थान थाना कोतवाली, उम्र 24 वर्ष को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 2 अवैध देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार रखने की बात स्वीकार की। थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-477/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
1. मु0अ0सं0-0683/2023 धारा 363, 376, 120बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट – थाना कोतवाली
2. मु0अ0सं0-0477/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम – थाना कोतवाली

बरामदगी: 02 अवैध देशी तमंचा 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम:उ0नि0 विनय कुमार सिंह, का0 मनीष गिरी, का0 कविन्द्र सिंह, का0 आदित्य पटेल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!