भलुअनी पुलिस ने वांछित वारण्टी को किया गिरफ्तार

भलुअनी पुलिस ने वांछित वारण्टी को किया गिरफ्तार
स्वाभिमान जागरण देवरिया
भलुअनी (देवरिया)।वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना भलुअनी पुलिस ने न्यायालय के भरण-पोषण वारण्ट पर 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में 23 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने वारण्टी कुवर प्रताप पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी भलुअनी थाना भलुअनी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश कक्ष संख्या-03 देवरिया द्वारा EX NO-51/2026 _रंजना बनाम कुवर_ वाद में धारा 147 बीएनएसएस के तहत जारी भरण-पोषण वारण्ट प्रपत्र 18/19 के क्रम में की गई।
गिरफ्तार वारण्टी: कुवर प्रताप पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी भलुअनी थाना भलुअनी
गिरफ्तार करने वाली टीम: म0उ0नि0 ज्योति, का0 अरविन्द यादव
पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



