LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित

देवरिया जिले के अध्यक्ष बनाए गए दिलीप भारती

उदय प्रताप सिंह राष्ट्रीय महामंत्री, विनय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। पत्रकार एसोसिएशन का संगठनात्मक चुनाव अनंत पीठ आश्रम बरहज में राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय की देखरेख में संपन्न हुआ। वर्ष 2024 के लिए गठित नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया, राष्ट्रीय महामंत्री उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी शुक्ला, प्रदेश महामंत्री रामविलास प्रजापति, दिलीप कुमार भारती जिलाध्यक्ष देवरिया, सुनील यादव जिलाध्यक्ष बलिया, जनार्दन पाण्डेय जिलाध्यक्ष मऊ, मनोज कुमार मद्देशिया जिला उपाध्यक्ष देवरिया, दीपक कुमार जिला महामंत्री जनपद मऊ, बंधन प्रसाद तहसील अध्यक्ष बरहज, फैज इनाम खान तहसील अध्यक्ष सलेमपुर, भगवान दास मद्देशिया तहसील उपाध्यक्ष बरहज, प्रदीप कुमार मौर्य तहसील महामंत्री बरहज, अंचल कुमार पाठक संगठन मंत्री, प्रमोद कुमार गौतम मीडिया प्रभारी तहसील बरहज, भगवान उपाध्याय प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पवन पाण्डेय संगठन मंत्री मंडल गोरखपुर, गजानंद मौर्य को मंत्री गोरखपुर मंडल, ओमकार सिंह संयुक्त मंत्री मंडल गोरखपुर के पद पर मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को अनंत पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास जी महाराज एवं राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!