LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मेनका देवी के परिवार की जिंदगी

सफलता की कहानी, लाभार्थी की जुबानी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मेनका देवी के परिवार की जिंदगी

देवरिया, 24 जुलाई।

विकासखंड तरकुलवा की ग्राम पंचायत कोन्हवलिया भरथराय निवासी मेनका देवी के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) नई उम्मीद लेकर आई है। जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर यह परिवार अब अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।
मेनका देवी ने बताया कि वह अपने पति, दो पुत्र, एक पुत्री तथा बुजुर्ग ससुर के साथ कच्ची झोपड़ी में रहती थीं। बरसात के दिनों में छत टपकने से पूरे परिवार को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ, जिसके लिए तीन किस्तों में कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि आवास निर्माण के दौरान स्वयं मजदूरी भी की, जिसके लिए मनरेगा के तहत 19,170 रुपये का अतिरिक्त भुगतान मिला। आवास पूर्ण होने के बाद अब उनका परिवार सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है। इसके साथ ही उन्हें शौचालय, विद्युत कनेक्शन और गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ मिला है।
मेनका देवी ने कहा कि पक्का मकान मिलने से उनके परिवार के जीवन स्तर और सामाजिक सम्मान में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!