उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चोरी के मामले में पांच महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार।

बृजमनगंज कस्बे में सोने की दूकान में चोरी का मामला।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं और एक ऑटो चालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने की लगभग 5.57 ग्राम पीली धातु की टिकिया, घटना में प्रयुक्त ऑटो, चार मोबाइल फोन और ₹12,580 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने आज पत्रकारों को बताया कि मेरे निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने 17 जुलाई को बृजमनगंज क्षेत्र की एक आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले की सीसीटीवी फुटेज और गाण्डीव पोर्टल की मदद से जांच की। जांच में मुख्य आरोपी मंजू की पहचान होने के बाद पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रिश्तेदार हैं और ग्राहक बनकर दुकानदार को बातों में उलझाते थे, जबकि अन्य सदस्य आभूषण चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी के बाद आभूषणों को गलाकर पीली धातु की टिकिया बना दी जाती थी ताकि उनकी पहचान मिटाई जा सके। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!