उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज में मछली पकड़ते समय मगरमच्छ ने युवक पर किया जान लेवा हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान जान।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज, झूलनी पुर में मछली पकड़ रहे एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने युवक के पैर को अपने मजबूत जबड़ों में जकड़ लिया। युवक की दर्द भरी चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और जान की परवाह किए बिना मगरमच्छ से भिड़ गए

इसके बाद ग्रामीण युवक को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाकर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल वन क्षेत्र अंतर्गत बहुआर चौकी क्षेत्र के गेड़हवा गांव निवासी अख्तर अली गुरुवार शाम करीब सात बजे नारायणी गंडक नदी के टेलफाल कटहवा पुल के पास मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान नदी किनारे झाड़ियों में पहले से छिपा एक विशाल मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर निकला और पलभर में अख्तर के पैर को जबड़ों में दबोच लिया।

अचानक हुए हमले से अख्तर अली जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ युवक को पानी की ओर खींचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे घेर लिया। इसके बाद मगरमच्छ के जबड़े से युवक को छुड़ाया ग्रामीण गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों के अनुसार मगरमच्छ के दांतों से युवक के पैर में गहरे जख्म हुए हैं।

फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया है। घटना के बाद गेड़हवा सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!