उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बृजमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दिनांक 06 जुलाई  को पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम चैनपुर निवासी रमेश पुत्र पंचम व पंचम के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई, जिससे रमेश पुत्र पंचम व पंचम को गंभीर चोटें आईं और दोनों मौके पर बेहोश हो गए थे। इस संबंध में वादी पक्ष की ओर से चांदनी पत्नी पंचम की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 171/2026 धारा 110,191(2),352,115(2),351(3) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के आधार पर धारा 3(5) व 191(2) व धारा 109(1) BNS भी बढ़ाई गई।

इसी मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त हेमंत पुत्र चिन्नू उम्र 32 वर्ष,  बसंत पुत्र चुन्नू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुर थाना बृजमनगंज को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25 जुलाई को समय 13:05 बजे पुरैना मोड बृजमनगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री निरंजन राय, उपनिरीक्षक श्री गजेन्द्र प्रताप सिंह, का0 बृजेश कुमार, रि0का0 विकास पाण्डेय, रि0का0 संदीप व रि0का0 सचिन शामिल रहे।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!