उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कटहल तोड़ने और खेत में बकरी जाने के विवाद में 19 लोग गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को कटहल तोड़ने तथा खेत में बकरी जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुरन्दरपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका थी। इसे देखते हुए पुलिस टीम ने धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!