उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जवाबदेही तय होगी जिलाधिकारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं -विभिन्न विभागों की योजनाओं की -प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। डीएम -ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। एनआरएलएम की समीक्षा में स्वयं सहायता समूहों के गठन में धीमी प्रगति पर एडीओ (ग्राम्य विकास) घुघुली व परतावल को स्पष्टीकरण जारी करने तथा एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। वीबी–जी-राम योजना के तहत अधिक मानव दिवस सृजित करने , खेल -मैदानों पर कार्य शुरू करने, प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चिन्हित करने तथा विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों की चारदीवारी निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। 331 विद्यालयों

में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर भी जोर दिया गया। पंचायती राज विभाग को लंबित

कार्य शीघ्र पूर्ण करने, गौशालाओं में हरे चारे, भूसा व पशु आहार की समुचित व्यवस्था तथा एनजीओ के सहयोग से बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने और पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने को कहा गया। बेसिक शिक्षा विभाग में नौतनवा, निचलौल, लक्ष्मीपुर और बृजमनगंज के बीईओ से नामांकन अभियान की धीमी प्रगति पर स्पष्टीकरण मांगा गया। बैठक में फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड और जीरो पॉवर्टी अभियान की भी समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!