उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डीआईजी ने घुघली व भिटौली थानों का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज 25 जुलाई को पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ घुघली एवं भिटौली थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, भोजनालय, बैरक, सीसीटीएनएस कक्ष तथा अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटों की प्रभावी तामील तथा हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके बाद घुघली और भिटौली थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीआईजी और

एसपी ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर

शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। भूमि एवं पारिवारिक विवादों सहित अन्य मामलों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय के साथ मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि थाना समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता है और किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से थाने या तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने नियमित पैदल गश्त, रात्रि भ्रमण, बैंक व बाजारों की सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच, सोशल मीडिया निगरानी, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी, राजस्व विभाग एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!