उत्तर प्रदेशफतेहपुर

छत के पानी की निकासी के विवाद में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज

 

खखरेरू  फतेहपुर थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव में छत के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दरियामऊ गांव निवासी रंजीत पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी धनराज पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद ने अपनी छत का पानी पाइप के माध्यम से उनकी दीवार की ओर निकाल रखा है, जिससे पानी उनके आंगन में गिर रहा है। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए पाइप हटाने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर धनराज और उसके पुत्र दिनेश ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके बाएं हाथ में चोटें आई हैं। रंजीत का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!