उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बड़ी नहर निचलौल में दिखा विशाल मगर, लोगों में भय का माहौल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

बड़ी नहर निचलौल में विशाल मगर दिखने से लोगों भय का माहौल दिख रहा है, ग्रामीणों ने वन विभाग से की तत्काल उसे पकड़वाने की मांग की है।

निचलौल क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब टिकुलहिया से चमनगंज पुल के बीच बड़ी नहर की पटरी पर, सरस्वती महाविद्यालय के सामने एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। नहर किनारे आराम कर रहे मगरमच्छ को देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ काफी बड़ा था और कुछ देर तक नहर की पटरी पर ही मौजूद रहा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया और इसकी जानकारी वन विभाग को दे दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी नहर के किनारे कई गांव बसे हुए हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कपड़े धोने, पशुओं को नहलाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए नहर पर आते हैं। गर्मी और उमस के दिनों में बच्चे भी नहर में स्नान करते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू नहीं किया गया, तो वह नहर से निकलकर गांवों की ओर भी आ सकता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है।

ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने तथा उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की मांग की है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि जब तक स्थिति सामान्य न हो, नहर के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और बच्चों को नहर के पास जाने से रोकें। ग्रामीणों में मगरमच्छ के दिखने के कारण भय और सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!