उत्तर प्रदेशफतेहपुर

कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर युवक पर हमला, सिर फूटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

खखरेरू फतेहपुर थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव में दरवाजे पर कूड़ा फेंकने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

घरवासीपुर गांव निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र गणेश प्रसाद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जुलाई को उनके घर के सामने किसी ने कूड़ा डाल दिया था। इसकी शिकायत करने वह गांव के एक व्यक्ति के पास जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही मुकेश पुत्र अमृत लाल सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

घायल ने थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!