रेवली में नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने बीडीओ से लगाई गुहार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया।तहसील दिवस में sdm बरहज को दिया प्रार्थना पत्र विकासखंड भागलपुर की ग्राम सभा रेवली में चौराहे से दक्षिण दिशा की ओर नेमा जाने वाले रास्ते पर स्थित दलित बस्ती में काफी समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसी वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और पूरे रास्ते में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर फैले गंदे पानी की वजह से पैदल चलने वाले लोग, बुजुर्ग, महिलाएं और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं। लगातार पानी जमा रहने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है और आसपास का माहौल भी काफी गंदा हो गया है।
ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी, भागलपुर को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि ग्राम प्रधान या विकासखंड स्तर से जल्द नालियों की सफाई कराई जाए और पानी निकासी की सही व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम सभा रेवली में कोई नियमित सफाई कर्मचारी नहीं है, इसलिए स्थायी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति या कोई ठोस व्यवस्था करने की भी मांग की गई है, ताकि आगे ऐसी समस्या न हो।
इस मामले में रवि भूषण मिश्र उर्फ (डिंपू भाई), दीपक भारती, अनुज मिश्र समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर राहत देने की अपील की है।



