LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मनरेगा, आवास, पेंशन व दलित उत्पीड़न के मुद्दों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना, सौंपा ज्ञापन

कामरेड सतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

 

 

स्वाभिमान जागरण, भागलपुर/देवरिया। मनरेगा में काम, आवास की धनराशि बढ़ाने, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, 300 यूनिट बिजली फ्री करने तथा दलित उत्पीड़न रोकने समेत विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय भागलपुर पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।

धरना प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गरीब, मजदूर व दलित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मनरेगा में नियमित रोजगार नहीं दिया जा रहा, आवास की वर्तमान धनराशि से मकान बनना मुश्किल है, पात्रों के राशन कार्ड व वृद्धा पेंशन लंबित हैं। साथ ही दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 300 यूनिट बिजली फ्री करने, आवास की धनराशि बढ़ाने, पेंशन राशि में वृद्धि तथा सभी पात्रों को राशन कार्ड जारी करने की मांग उठाई।

बाद में खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!