राष्ट्रीय मंच पर चमकेगा आलमाइटी का सितारा,भारत मण्डपम में प्रस्तुत करेगा विज्ञान मॉडल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
इन्स्पायर-मानक के अंतर्गत मेंटरशिप वर्कशॉप 2026 का आयोजन 15 एवं 16 सितंबर को दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी,दिल्ली में किया गया।इस दो दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को उनके नवाचारों को और बेहतर बनाने,वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा अपने विचारों को उपयोगी प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के छात्र अमन अहमद ने प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।कार्यशाला में विद्यार्थियों को नवाचार की प्रक्रिया, समस्या-समाधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा प्रोटोटाइप निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की सहभागिता से उनमें रचनात्मकता,वैज्ञानिक दृष्टिकोण,आत्मविश्वास एवं नवाचार की भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिलता है।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने बताया कि अमन ने ट्रेन में आग लग जाने पर सुरक्षा के लिए फॉयर अलार्म सिस्टम का माडल प्रस्तुत किया था जिससे निर्जन स्थान पर आपात स्थिति में वाशरूम का पानी इस्तेमाल कर तत्काल आग पर काबू पाया जा सके।अमन अब 12 से 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्तर पर अपना मॉडल प्रस्तुत करेगा।

