LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोनू सिंह हत्याकांड में वांछित एक और अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण, भलुअनी/देवरिया। थाना भलुअनी क्षेत्र में चर्चित मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड में पुलिस ने वांछित एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस ने कार्रवाई की।

थाना भलुअनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नं0 07 तिलक नगर, भलुअनी उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

घटना के संबंध में वादी उपेन्द्र सिंह ने तहरीर दी थी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू अपने कार्य से भलुअनी चौराहे से घर लौट रहे थे, तभी पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत चार अभियुक्तों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी, का0 अरविन्द यादव, विश्वजीत राजभर, विनोद यादव, ओमकार यादव व म0आ0 बैदेही मोदनवाल, विजयलक्ष्मी शामिल रहीं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!