LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा, रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात कबूली

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी देवरिया ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा प्रताप सिंह उर्फ बिट्टू (34 वर्ष) निवासी सिंधीमिल कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र, देवरिया के रूप में हुई है।
पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे रामकृष्ण भारद्वाज तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम के पर्यवेक्षण में शनिवार को जीआरपी टीम ने आरोपी को इंदिरा नगर क्षेत्र, लखनऊ से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जुलाई 2026 को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 स्थित एक दुकान में चोरी एवं लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि लूटे गए रुपये अपने शौक और खाने-पीने में खर्च कर दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जीआरपी थाने में दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले से भी कोतवाली देवरिया और जीआरपी थाने में मारपीट, पॉक्सो तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौहान, कांस्टेबल रंजीत यादव, सुनील यादव तथा आरपीएफ पोस्ट देवरिया के कांस्टेबल नित्यानंद शामिल रहे। जीआरपी का कहना है कि इस गिरफ्तारी से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!