LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नशा मुक्त युवा अभियान में सैकड़ों युवाओं को दिलाई गई शपथ

स्वाभिमान जागरण

देवरिया। मेरा युवा भारत (MY Bharat) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय अभियान नशा मुक्त युवा, विकसित भारत के तहत रविवार को लार नगर स्थित टारगेट क्लासेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को नशा न करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, सेवा व राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार और समाज में नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिनंदन कुमार ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करता है। यह अभियान केवल शपथ तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में जनजागरण का माध्यम है।
टारगेट क्लासेज के प्रबंधक नौशाद लारी ने कहा कि शिक्षा ही युवाओं को सही दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!