LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गांजा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, 10 किलो 638 ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया। रेलवे स्टेशन बरहज के पीछे स्थित मंदिर के पास से गांजा तस्करी करने वाले 3 अभियुक्तों अजीत गौड़ पुत्र राम प्रवीण गौड सा0 दुर्गीपुर पोस्ट मुडियारी थाना मनियर जनपद बलिया, विनोद पाण्डेय पुत्र दिग्विजय नाथ पाण्डेय निवासी सेडुआ पकडी बाजार थाना मदनपुर जनपद देवरिया, व दिलीप पाण्डेय पुत्र शिव प्रकाश पाण्डेय निवासी बरसात थाना बरहज जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 किलो 638 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मुख्य अभियुक्त दिलीप पाण्डेय अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार व अन्य राज्यों में अवैध गांजे की तस्करी करता है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना बरहज पर मु0अ0सं0 324/2026, धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!