उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

थाना बृजमनगंज क्षेत्र के कवलपुर टोला हवीबाग में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बृजमनगंज में बीते मंगलवार को को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना दिनांक बीते 14 सितंबर दिन सोमवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घटना स्थल थाना से करीब 10 किमी पूरब दिशा में है।

शिकायतकर्ता निवासी थाना कोल्हुई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि लड़की वापस घर आ गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी निवासी कवलपुर टोला हवीबबाग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर आयी थी जहां आरोपी से मुलाकात हुई।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!