चोरी के वाहन के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है।
बृजमनगंज पुलिस टीम 2 अगस्त को कुआंडाडी पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धानी बाजार की ओर से बाइक से आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम हिमांशू मौर्या (19 वर्ष), पुत्र दुर्गेश मौर्या, निवासी ग्राम बरडाड़, टोला परसपुर, थाना बृजमनगंज, महराजगंज बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी दीपक यादव के साथ अप्रैल माह में पीपीगंज कस्बे में एक बैंक के सामने से बाइक चोरी करने की बात बताई।
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 187/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, हिमांशू मौर्या के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मेंहदावल थाना, जनपद संतकबीरनगर में बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज कई मुकदमे तथा समयपुर बादली, दिल्ली में बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला शामिल है। आरोपी के साथी दीपक यादव की भूमिका और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।



