संदिग्ध परिस्थितियों में मिश्रौलिया के अनिकेत की मौत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रौलिया खास में रविवार को एक घटना सामने आई। 14 वर्षीय किशोर अनिकेत पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि अनिकेत पासवान पुत्र अजय पासवान का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया जिससे किसी संदिग्ध घटना प्रतीत हो रहा है।
जैसे ही घटना की सूचना बृजमनगंज पुलिस को मिली आनन फानन में तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई । थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि किशोर अपने ही घर में मृत मिला है। हालांकि, उसकी मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है और अगल बगल से भी जानकारी जुटा रही है। अब देखना है कि पुलिस मामले के तह तक कैसे और कब पहुंचेगी
इस घटना से पूरे गांव के लोग स्तब्ध हैं। परिजनों ने बताया कि उन्हें अनिकेत की मौत के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की हर बिन्दु पर छानबीन कर रही है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। जांच निष्पक्षता से की जाएगी।



