बृजमनगंज रेलवे कॉलोनी में अधेड़ महिला के साथ हुआ दुष्कर्म , पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि गिरफ्तारी 04.08.2026 को सुबह 04:20 बजे घोड़ानपुर महुलानी मोड़ के आगे आम के बाग से की गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को बृजमनगंज रेलवे कॉलोनी परिसर में रह रहे कर्मचारी की पत्नी के साथ एक नशेबाज नौजवान द्वारा दुष्कर्म किया गया महिला द्वारा शोर मचाने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुची। पीड़िता महिला के पति ने बृजमनगंज थाने में लिखित तहरीर दी । तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/2026 धारा 64, 115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर का बयान व अन्य साक्ष्य के आधार पर धारा 64 को 64 (1) बीएनएस में तरमीम कर धारा 118(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया


