आयुष सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाए, योग शिविरों का करें प्रचार-जिलाधिकारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को आयुर्वेद एवं होमियोपैथी विभाग की समीक्षा बैठक कर अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, योग कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों विभागों के अस्पतालों में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
डीएम ने निर्देश दिया कि लोकप्रिय स्थानों पर प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक योग सत्र आयोजित किए जाएं तथा आयुष आपके द्वार अभियान के तहत खेल मैदानों और सार्वजनिक पाकों में नियमित योग शिविर लगाए जाएं। उन्होंने इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष भारतीय चिकित्सा पद्धति की पहचान है। यह किफायती, प्राकृतिक और दुष्प्रभाव रहित चिकित्सा प्रणाली है, इसलिए इसे अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद और होमियोपैथी के प्रति जागरूक करने के दिए निर्देश लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने आयुष चिकित्सकों को एमओआईसी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा मासिक बैठकों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेद और होमियोपैथी के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


