LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भटनी में चाकू लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया

भटनी । थाना भटनी क्षेत्र में सोमवार को दो पक्षों के विवाद में एक 16 वर्षीय किशोर की चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार रेलवे कॉलोनी निवासी *सागर बाल्मीकि पुत्र रणजीत, 16 वर्ष* को पुराना हटवा निवासी *दिलकुश पुत्र काशी प्रसाद* ने पेट में चाकू मार दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपी दिलकुश को हिरासत में ले लिया और सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
घायल सागर को पहले जिला अस्पताल देवरिया लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!