मालगोदाम स्टेशन के पास से 1.210 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

स्वाभिमान जागरण देवरिया।
देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को 1.210 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की रात गश्त के दौरान चेकिंग की।
मुखबिर की सूचना पर मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास से सुरेश सिंह पुत्र कन्हैया लाल, 55 वर्ष, निवासी रामगुलाम टोला, ज्यूत चौराहा के पास, वार्ड नं. 9, थाना कोतवाली को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास से 1.210 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 0513/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में
उ0नि0 रविन्द्र नाथ चौबे, रि0का0 सूरज प्रजापति, का0 राहुल यादव व का0 चन्द्रशेखर यादव शामिल रहे।

