LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया, 05 अगस्त 2026। दहेज उत्पीड़न के बाद पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति को रुद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे मंगलवार को उसके गांव के पास से पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई।

जानकारी के अनुसार उपेन्द्र यादव, 32 वर्ष, पुत्र रामजी निवासी ग्राम शीतलमांझा को 05 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर गांव शीतलमांझा के पास से गिरफ्तार किया गया। वह थाना रुद्रपुर में दर्ज मु0अ0सं0 372/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित था।
वादी मनोज यादव निवासी जोकहा खास, थाना सुरौली ने 01 अगस्त को पुलिस को बताया कि उनकी बहन रिशु यादव की शादी 06 दिसंबर 2020 को उपेन्द्र यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दान-दहेज को लेकर रिशु को प्रताड़ित कर रहा था। कई बार पंचायत और सुलह-समझौता भी हुआ।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर 31 जुलाई 2026 को ससुरालियों ने रिशु की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 कृष्णकांत, हे0का0 विनोद शर्मा, म0का0 काजल गुप्ता, म0का0 गुंजा यादव व म0का0 कंचन यादव शामिल रहे। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!