उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ई उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व महिला पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महराजगंज शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं तथा जनपद के सभी थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को

प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालीसंवाद

महिलाओं के साथ महिला बीट अधिकारियों और महिला आरक्षियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, जन-जागरूकता और अपराध नियंत्रण में

उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और ‘मिशन शक्ति’ का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं जागरूक बनाना है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकार, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित महिलाओं एवं महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज और जनपद के विकास में निरंतर योगदान देने का वादा किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!