LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, साइबर व महिला अपराध पर विशेष फोकस


स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया, 07 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार को पुलिस लाइन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।
बैठक में हत्या, लूट, डकैती व बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। महिला व बाल अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुए समयबद्ध विवेचना पूर्ण करने को कहा।
एसपी ने साइबर अपराध, NDPS, गौ-तस्करी, अवैध शराब व जुआ-सट्टा पर सघन अभियान चलाने, वांछितों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने तथा संपत्ति कुर्की की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
तकनीकी पुलिसिंग पर जोर देते हुए संदिग्धों के सत्यापन के लिए यक्ष एप्प के नियमित उपयोग, ऑपरेशन साई-वज्र के तहत साइबर अपराधियों पर कार्रवाई और साइबर ठगी में फंसे *लीन अमाउंट* को पीड़ितों को वापस दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गश्त, चेकिंग व सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने को कहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!