उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी की हुई गिरफ्तारी भेजा गया जेल।।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पीड़िता को आरोपी परेशान कर रहे थे। जिसमें पीड़िता के भाई अखिलेश गौड़ ने बृजमनगंज थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार आरोपी उसकी बहन से शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और शिकायत करने पर पूरा परिवार फौजदारी पर आमादा हो जाता था। इसी तरह का बायन शिकायत कर्ता की बहन ने भी दिया है जिसके आधार पर शाजिद  निवासी सहजनवा बाबू टोला अजरगहा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!